फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का किया गया रिहर्सल

विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग के दौरान बहुद्देशीय सभागार में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के पूर्व संध्या पर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित बहुदृदेशीय सभागार में कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विवि के कुलसचिव को मंच तक एनसीसी ने सलामी देते हुए पहुंचाया। इस दौरान सभी मेडल विजेताओं को डिग्री सौंपकर रिहर्सल पूर्ण कराया गया। भारतीय परिधान में सजे मेधावी पुलकित नजर आए। कुलपति के हाथों डिग्री लेने के उपरांत मेधावियों ने अपने-अपने स्कूल के सहपाठियों के साथ सामूहिक छायांकन भी कराया।
विज्ञापन

जननायक विवि का प्रथम दीक्षांत समारोह गुरुवार को कलेक्ट्रेट के बहुददेशीय सभागार में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मदृदेनजर सुबह से ही तैयारियां जोरों पर रही। हर तरह रंगरोगन एवं सजावट को मूर्त रुप देने की होड़ मची रही। जैसे ही पूर्वाभ्यास के लिए मंच पर घोषणा हुई। सभी मेधावी अपने-अपने परिधान में कुर्सियों पर विराजमान हो गए। इस दौरान मंच से कुलाधिपति के लाने की घोषणा हुई। एनसीसी कैडेट अपने-अपने स्थान पर अलर्ट हो गए। जैसे-जैसे मुख्य अतिथि एनसीसी कैडेटों के सामने से गुजरते समय उन्हें सलामी दी। मुख्य अतिथि के मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद सरस्वती मंत्र व विवि का कुलगीत संगीत शिक्षक अरविंद उपाध्याय के नेतत्व में छात्रों ने गाया। तत्पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया। इस दौरान कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह ने कुलपति को बुके भेंटकर सम्मानित किया। मंच से कार्यक्रम का संचालन कर रहे संचालनकर्ता सभी संकायाध्यक्षों से कुलपति के सामने प्रस्तुत होने की घोषणा की। जिसके बाद बारी-बारी से संकायाध्यक्षों ने अपने-अपने छात्र-छात्राओं के साथ अभिवादन स्वरुप खड़े हो गए। इसके बाद कुलपति ने छात्रों को दीक्षांत दिलाया। इसके बाद छात्रों को डिग्री देने का पूर्वाभ्यास कराया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही, एडीएम रामआसरे, डा. निशा राघव, डा. आरपी राघव, साहेब दूबे, अरविंद नेत्र पांडेय, डा. सानंद कुमार सिंह, डा. दिलीप कुमार, मान सिंह, दिग्विजय सिंह, डा धर्मात्मानंद आदि रहे।
दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित पूर्वाभ्यास के दौरान सेल्फी लेने की होड़ मची रही। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने कॉलेज के सहपाठियों के साथ सेल्फी लेकर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें