फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के विकास का किया वादा

Wed, 10 Jun 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक उमाशंकर सिंह का स्वागत बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित डाक्टर भीमराव अंबेडकर संस्थान में बसपा के समस्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्वांचल में जिले को सबसे सुंदर बनाने के प्रयास की बात कही।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि बलिया के सम्मानित जनता व ऊपर वाले का स्नेह और प्यार मेरे साथ है। इसके अलावा बाबा साहेब और मायावती का आशीर्वाद भी साथ है। इसी कारण बाल बांका भी नहीं हो सका और न्याय मिला।

कहा कि कुछ लोगों को रसड़ा विधानसभा और बलिया का विकास रास नहीं आ रहा था। इस कारण साजिश रची गई। बलिया की जनता और ऊपर वाले के प्यार से बरी हो गया। ऊपर वाले और बलिया की जनता का सदा आभारी रहूंगा।
विज्ञापन


इस मौके पर शेषनाथ राम, महफूज आलम, सुरेंद्र  निषाद, संतोष राम, हरेंद्र राम, जवाहर प्रसाद वर्मा, अनिल राय, बड़ेलाल मौर्य, डा. सोएबुल इस्लाम, फैयाज अहमद, इंदल राम, संजय राव, हीरालाल राजभर, संजय भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें