फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरयू नदी के जल स्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। हालांकि नदी का जलस्तर अभी लाल निशान से नीचे है, फिर भी वृद्धि का क्रम जारी होने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहम गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम जल स्तर 62.75 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 1.26 मीटर नीचे है। आयोग का कहना है कि एक-एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। ऐसे में, जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा तो अगले कुछ दिनों में नदी का पानी खतरे के निशान पर पहुंच जाएगा। इससे तटवर्ती चैनपुर गुलौरा, मठिया, महुआतर, टगुनिया, खैराखास, तुर्तीपार, मुजौना, करीमगंज, बेल्थराबाजार, सहिया, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि ग्रामों के हजारों बाशिंदे बाढ़ के खतरे को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें