फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नहीं चाहती दीयरांचल में कटान रुके : अंचल

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। प्रदेश की सरकार नहीं चाहती है कि दीयरांचल के गांवों को सरयू नदी के कटान से बचाया जाए। सरकार की मंशा को देखते हुए बाढ़ विभाग के लोग अनर्गल बातें कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही बाढ़ विभाग के एसडीओ अमृतलाल ने कहा था कि सरयू नदी से गोपालनगर को बचाने के लिए कोई प्रोजेक्ट कारगर नहीं होगा।
विज्ञापन

रविवार को गोपालनगर में हो रहे सरयू नदी के कटान का निरीक्षण करने पहुचे बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल बाढ़ विभाग के साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक रहे। कहा जिलाधिकारी से मिलकर दीयरांचल को बचाने के लिए ठोकर निर्माण के साथ ही अन्य प्रोजेक्ट के विषय मे आग्रह करूंगा। बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा सुरेमनपुर दीयरांचल के गोपालनगर टाड़ी, गोपालनगर व शिवाल मठिया मलाह बस्ती के निकट जबरदस्त कटान हो रहा है। रोज कई एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में विलीन हो रही है। दीयरांचल को कटान से बचाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना सरकार स्वीकृत नहीं कर रही है। सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा सरकार नहीं चाहती दियरांचल का कटान रुके। पिछले साल गोपालनगर टाड़ी पर चार करोड़ रुपये की लागत से कराए गए कटान रोधी कार्य सरयू नदी में विलीन हो जाने को भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया। कहा सरकार में बैठे लोग अधिकारियों के साठगांठ से लूट मचाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से मैं आग्रह करूंगा कि सुरेमनपुर दीयरांचल के शिवाल मठिया, गोपालनगर, मानगढ़, वशिष्ठ नगर को कटान से बचाने के लिए अपने स्तर से कार्रवाई करें। मौजूद ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ मंत्री व मुख्यमंत्री को इस समस्या से अवगत कराऊंगा और मानसून सत्र के विधानसभा में भी कटान का मुद्दा उठाऊंगा। विधायक के साथ कटान स्थल पर सपा के बैरिया अध्यक्ष दशरथ यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
-
19 लाख से बनी सड़क का उद्घाटन
बैरिया।क्षेत्र के भगवानपुर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा 19 लाख के लागत से प्राथमिक विद्यालय से डोमवा ढाला तक बनी सीसी सड़क का लोकार्पण रविवार को विधायक जयप्रकाश अंचल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता, सहायक अभियंता के अलावा दशरथ यादव, अवधेश यादव, राजेन्द्र मौर्या, पप्पू मौर्या प्रधान, अरुण यादव, स्वामीनाथ यादव पूर्व प्रधान , विधा प्रधान, शशि भूषण यादव, जनार्दन राजभर,अरविंद यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें