फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दलन छपरा की चकबंदी की गड़बड़ी जल्द होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। दलन छपरा मौजा के चकबंदी प्रक्रिया के दौरान भाग 23 फटकर जीर्णशीर्ण हो गया है। इसको दुरुस्त करने के लिए उन्होंने काश्तकारों से निवेदन किया है कि 20 अप्रैल को दलन छपरा के पंचायत भवन पर पुनः लेखपालों की टीम भाग 23 को पूरा करने के लिए काश्तकारों से भाग 5 ,भाग 11 और भाग 23 एकत्र करेंगे। जिनका चक भाग 23 में नहीं चढ़ा है या छूट गया है। उसे पुराने पर्ची के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा। यह जानकारी कानूनगो केदारनाथ सिंह ने दी। आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि शीघ्र दलन छपरा की चकबंदी की गड़बड़ी दूर करते हुए चकबंदी को पूरा किया जाय। अन्यथा कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

दरअसल, मौजा दलन छपरा की चकबंदी प्रक्रिया के तहत हुई गड़बड़ी को लेकर चकबंदी आयुक्त के आदेश पर सोमवार को दलन छपरा स्थित पंचायत भवन पर लेखपालों की टीम के साथ कानूनगो पहुंचे। इस दौरान काश्तकारों से बातचीत की। कानूनगो केदारनाथ सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए लेखपाल अमित कुमार, दिनेश कुमार, अजय कुमार को लगाया गया है। टीम का यह प्रयास है कि दलन छपरा की चकबंदी शीघ्र दुरुस्त कर दी जाए। इसको लेकर उन्होंने काश्तकारों से निवेदन किया कि जिन काश्तकारों का भाग 23 अपूर्ण है। ऐसे काश्तकार 20 अप्रैल को दलन छपरा पंचायत भवन पर उपस्थित होकर अपना-अपना संबंधित कागजात जमा करें। जिससे चकबंदी में हुई गड़बड़ी को ठीक किया जा सके।
गौरतलब है कि दलन छपरा निवासी सुशील पांडेय की शिकायत पर जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर चकबंदी प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ी, भाग 23 फटने से नाराज चकबंदी आयुक्त के आदेश पर चकबंदी प्रक्रिया के दौरान लेखपाल, चकबंदीकर्ता सहित 31 अधिकारियों के खिलाफ बलिया कोतवाली में प्राथमिक की दर्ज हुई है। तब से चकबंदी विभाग फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें