फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो माह में संतरा 70, सेब 60 और अंगूर 40 रुपये महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चैत्र नवरात्र में फलों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। इसकी वजह से देवी भक्तों को फलाहार पर इस बार 15 से 20 फीसदी अधिक खर्च करना पड़ रहा है। कारोबारियों की माने तो अभी कीमतों में और अधिक तेजी आएगी। इधर, बढ़ती महंगाई के कारण लोग परेशान हैं। चैत्र नवरात्र चल रहा हैं। इन नौ दिनों में देवी भक्त फलों के अलावा मेवा, कुट्टू, आलू आदि का फलाहार करते हैं। दो माह की कीमतों को देखें तो सेब 60, संतरा 70 और अंगूर 40 रुपये तक महंगा हो गया।
विज्ञापन

फल कारोबारी राजू ने बताया कि फलों की कीमतों में बढ़ोतरी अभी और अधिक देखने को मिलेगी। बढ़ती महंगाई और बिक्री कम होने के चलते इस बार छोटे दुकानदारों ने भी अधिक फलों को रखना बंद कर दिया है। नवरात्र के चलते शहर के स्टेशन मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग, भृगुआश्रम, शहीद पार्क चौक, विशुनीपुर, गांधीनगर, चित्तू पांडेय चौराहा आदि इलाकों में फलों की दुकानें तो सजी हैं, लेकिन पहले जैसी भीड़ नहीं देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

फलों की कीमत (रुपये प्रति किलो)
फल कीमत वर्तमान दो माह पहले
सेब 140 से 160 80 से 100
अनार 100 से 120 70 से 80
मौसमी 60 से 70 50 से 60
केला 50 से 60 30 से 40
संतरा 80 से 100 25 से 30
अंगूर 90 से 100 50 से 60
पपीता 50 से 60 30 से 40
नारियल 50 से 60 20 से 30(रुपये प्रति)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें