फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत के लिए की प्रार्थना

Wed, 25 Mar 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के विजय के साथ फाइनल में पहुंचने के लिए जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों ने भगवान से प्रार्थना की। कहा कि विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला आस्ट्रेलिया से है।
विज्ञापन


इसमें टीम इंडिया की जीत तय है।  बुधवार को टीम इंडिया के प्रशंसकों ने मंदिर में जाकर जीत की दुआएं मांगीं।   इतना ही नहीं बहुत क्रिकेट प्रेमी ऐसे भी है जो भारतीय टीम के विजय के लिए रोज ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित। क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की जीत को सुनिश्चित बताया। कहा कि हर कोई मौजूदा परिस्थिति में भारत टीम में धोनी फैक्टर को ही ज्यादा महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन


क्रिकेट प्रेमी अजीत मिश्रा ने बताया कि आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल चाहे यह कहकर भारत को जरूर ललकार सकते हैं कि गर्मी में भारतीय टीम हमेशा हारती आई है। लेकिन उन्हें भी यह पता होना चाहिए कि पिछले विश्वकप में धोनी की अगुवाई वाली टीम ने उसे करारी शिकस्त दी थी।

क्रिकेट प्रेमी मेराज खान का कहना है कि भारतीय टीम के साथ अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरा एशिया है। आस्ट्रेलिया को इस बार भी हम उसी के मैदान में मात देंगे। विक्की उपाध्याय ने बताया कि हमेशा बल्लेबाजों पर निर्भर रहने वाली भारतीय टीम के गेंदबाज भी इस समय लय में है और यही कारण है कि आस्ट्रेलिया को एक बार मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें