फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी के दर्शन से हुए निहाल

Sat, 08 Oct 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
कोटवा नारायनपुर और भृगु आश्रम के पंडाल में प्रतिष्ठापित मां दुर्गा की प्रतिमाएं
विज्ञापन
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार की शाम को विधिवत पूजन अर्चन के बाद पंडालों में स्थित दुर्गा प्रतिमा का मुंह खोल दिया गया। इसके साथ पंडालों में विराजमान मां दुर्गा का दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता का दर्शन पूजन करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन


 
नगर में करीब 20 स्थानों पर दुर्गा पंडाल बनाए गए हैं। इन पंडालों में शनिवार को माता दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई। कुछ पंडालों में शुक्रवार को ही मां का पट खोल दिया गया, जबकि कुछ पंडालों में शनिवार को माता का पट दर्शनों के पूजा अर्चन के लिए खोला गया। पंडालों की भव्य सजावाट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टेशन रोड, जापलिंनगंज रोड, टीडी कालेज रोड समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर पंडालों पर शनिवार की शाम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम में पूजा समितियों द्वारा माता की आरती की गई। इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।


सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदह बघुड़ी, डूहा-बिहरा, बंशीबाजार, नवरत्नपुर, नवानगर, बहेरी, खेजूरी,  सिसोटार, बालुपुर, काजीपुर  आदि चट्टियों पर भी धूमधाम से पंडालों में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन-अर्चन करने के बाद प्रतिमाओं का मुंह खोला गया। उधर, भरौली संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के कोटवानारायणपुर के कोटवा  बाजार में सार्वजनिक पूजा समिति हर साल की तरह इस भी दुर्गा प्रतिमा को स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें