फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के खिलाफ लोग हुए मुखर

Tue, 11 Aug 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर क्षेत्र के बरापन्नो गांव की सैकड़ों महिलाओं ने मंगलवार को ग्राम प्रधान राजू पांडेय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री के विरोध में मोर्चा खोला। आंदोलित महिलाओं ने तहसील पहुंचकर सीओ सिकंदरपुर रामकृष्ण मिश्र को प्रार्थना पत्र सौंपा और अवैध रूप से आधा दर्जन स्थानों पर बेची जा  रही शराब की दूकानों को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन


सौंपे गए प्रार्थना पत्र में महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गांव के फूलचंद राजभर, शिवनाथ राजभर, सावित्री पत्नी वीरेंद्र राजभर, ललिता पत्नी काशीनाथ राजभर द्वारा खुलेआम कच्ची शराब पुलिस की मिली भगत से बेचा जा रहा है। लोगों के मना करने पर गाली-गलौज के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं।

शराबी लोग गांव के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। उधर, कम पैसों में आसानी से शराब उपलब्ध होने के कारण युवा वर्ग के साथ अन्य लोग शराब के आदी हो रहे हैं। आए दिन शराब पीकर घर में मारपीट करते रहते हैं।
विज्ञापन


जिससे परिवार की महिलाएं काफी परेशान होती है। क्षेत्राधिकारी ने सिकंदरपुर थानाध्यक्ष संजय द्विवेदी को अवैध रूप से संचालित हो रही शराब की दूकानों को बंद कराने के साथ ही दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। प्रार्थना पत्र देने वालों में मंजू, सुभावती, लालमुनी, शीला, कैलाश, काशीनाथ, तारा देवी, मांती देवी, हरेराम, विनोद, हीरामुन्नी, रेशमी, चंदा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें