फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स ने मरीज को रेफर कागजात देकर वार्ड से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में सोमवार को तीमारदारों के सामने उस समय समस्या पैदा हो गई जब जब उनके मरीज को नर्स ने बिना डॉक्टर की अनुमति के ही रेफर का पेपर पकड़ा दिया। तीमारदारों को नर्स ने वार्ड से बाहर निकाल दिया जबकि रेफर फार्म पर किसी भी चिकित्सक का हस्ताक्षर तक नहीं था। जिला अस्पताल पहुंचे लोगों की नजर मरीज पर पड़ी तो उसे पुन: वार्ड में पहुंचाया। इसके बाद उसका उपचार शुरू हो गया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासिनी चिंता देवी (48) पत्नी छोटेलाल को सोमवार की शाम करीब आठ बजे सर्पदंश की शिकायत पर इमरजेंसी में पहुंचाया गया। जहां एएसवी का इंजेक्शन लगाया गया। उपचार के दौरान रात में मरीज को करीब 15 इंजेक्शन लगाए गए। सुधार होने पर डॉक्टर ने मरीज को मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वार्ड में भी उसका उपचार चल रहा था। इसी बीच वार्ड में ड्यूटीरत नर्स ने मरीज को रेफर का फार्म पकड़ा कर उसे वार्ड से बाहर कर दिया। रेफर के कागजात पर किसी भी चिकित्सक का हस्ताक्षर भी नहीं था। तीमारदार मरीज को लेकर कैम्पस में काफी देर तक किसी के आने का इंतजार करते रहे। अस्पताल पहुंचे किसी ने जब रेफर का पेपर देखा तो उसका माथा ठनका। वह मरीज को लेकर मेडिकल वार्ड पहुंच गया और फिर से उसका शुरू कराया।
जिला अस्पताल में सोमवार की रात ड्यूटी में रहे डा. समीर ने बताया कि रात को सर्पदंश की शिकायत पर एक महिला मरीज को भर्ती किया गया था। उसे 15 वायल इंजेक्शन भी लगाए गए थे। ऑन कॉल डाक्टर को भी बुला कर उसकी जांच कराई गई थी। हालत में सुधार होने पर उसे मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

-
मरीज को वार्ड से बाहर करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी नर्स ने बिना डॉक्टर की अनुमति मरीज को वार्ड से बाहर किया, इसकी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- डा. बीपी सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें