फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले के बड़े बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा, एसडीएम करेंगे वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के एक से 10 लाख तक के बड़े बकायेदारों पर जल्द शिकंजा कसेगा। बड़े बकायेदारों से तहसील स्तर पर वसूली की जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई है। बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए लाउडस्पीकर से उद्घोषणा कराई जाएगी। बैनर पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इसके बाद भी अगर बड़े बकायेदार बकाया धनराशि जमा नहीं करते हैं तो एसडीएम सख्ती बरतते हुए वसूली करेंगे।
विज्ञापन

बीते 13 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेतर की बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के समक्ष जिलेभर के बकायेदार लोगों का मामला सामने आया।
करोड़ों के बकाये से नाराज डीएम ने अब कर वसूली के लिए राजस्व संग्रह अमीनों के भरोसे न रहकर सीधे उपजिलाधिकारियों को कमान संभालने की हिदायत दी है। डीएम ने मातहतों से दो टूक कहा कि किसी भी कीमत पर राजस्व वसूली में तेजी लाएं और अगली बैठक में आंकड़े बदले हुए दिखने चाहिए। डीएम ने सभी एसडीएम को बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर वसूली करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टांप कर, मोटर कर, विद्युत बिल, व बैंक के बड़े बकायेदारों से वसूली करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
मुख्यालयों में चस्पा है 10 बड़े बकायेदारों की सूची
जिले के छह तहसील मुख्यालयों में 10 बड़े बकायेदारों की सूची चस्पा की गई है। बकायेदारों की सूची में स्टांप, मोटर कर, बैंक, विद्युत और वाणिज्य कर का भुगतान नहीं करने वाले शामिल हैं। सबसे अधिक बकाया स्टांप और बिजली बिल वालों का है। कर करेतर की बैठक में समीक्षा के दौरान बड़े बकायेदारों का पता चला।
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर लिया गया है। बकाया जमा नहीं करने पर एसडीएम स्तर से जांच की कार्रवाई पूरी करके वसूली की जाएगी। बकाया न देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। - प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें