जिला पंचायत के आचार्य नरेंद्र देव सभागार यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को मा?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिला पंचायत के आचार्य नरेंद्र देव सभागार में शुक्रवार को यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन के नव मनोनीत अध्यक्ष इंजीनियर मनोज कुमार सिंह ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अध्यक्ष पद की शपथ ली।
इस दौरान उन्होंने अपने पद एवं दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर निर्वतमान अध्यक्ष आरके प्रसाद अभियंता प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग ने नवमनोनीत अध्यक्ष को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। एसोसिएशन की मिली कमान के बाद मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जिले के अभियंताओं के मान सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेेंगे। वहीं सचिव इंजीनियर आशीष शुक्ला सहायक अभियंता लोकनिर्माण विभाग ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। अध्यक्ष और सचिव को इंजीनियर आरके प्रसाद ने बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान इंजी. मनोज ने इंजी. आरके प्रसाद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर एसके भारती, शिवजी पटेल, एनके वर्मा, क्षितिज जायसवाल, एसएस यादव, एसएन राय, गुलाब चंद, जीएन श्रीवास्तव, एमआर सिद्दीकी आदि रहे।