फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जितना करेंगे अभ्यास उतनी ही आसान लगेगी गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गणित का पेपर बेहद स्कोरिंग और महत्वपूर्ण होता है। कुछ छात्रों के लिए यह सबसे कठिन पेपर होता है, वहीं कुछ के लिए गणित सौ में से सौ अंक दिलाने वाला विषय भी है। बस एक प्रवक्ता बार गणित की गणित यानी कैलकुलेशन समझने भर की देर है। एक बार गणित के फार्मूले को समझ गए तो यह विषय आपको सबसे सरल विषय लगेगा। गणित के फार्मूले को समझ गए तो यह विषय सबसे सरल लगेगा कोई भी सवाल मिनटों में कर देंगे। छात्रों के अभ्यास के लिए मॉडल पेपर का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया की गणित की अध्यापिका रंजनी श्रीवास्तव के मुताबिक, गणित ही एक ऐसा विषय है जिसमें शत-प्रतिशत अंक लाया जा सकता है। गणित व साइंस पढ़ने वालों छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना आसान होता है। इंटर के 100 अंक के पेपर में सर्वाधिक 44 नंबर के प्रश्न कैलकुलस से होंगे। जिसका कैलकुलस अच्छे से तैयार है उसे पास होने की चिंता नहीं करनी होगी। हालांकि गणित के विद्यार्थियों को पास होने की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। कहा कि आप जितना अभ्यास करेंगे। गणित आपको उतनी ही सरल लगेगी। कहा कि परीक्षार्थियों को तनाव में रहने की जरूरत नहीं है। बस ईमानदारी से मेहनत करने की जरूरत है। पढ़ाई में कोई शार्ट कट नहीं होता है।
विज्ञापन

अच्छे अंक हासिल करने के टिप्स
-सूत्रों को रटने के स्थान पर उससे जुड़े सवालों का अभ्यास कर समझने का करें प्रयास।
-यदि कोई टॉपिक समझ में नहीं आ रहा है तो किताबों में दिए गए उदाहरण से समझें।
-मैथ में एक चैप्टर दूसरे से जुड़ा रहता है। ऐसे में आप पहले वाला कोई चैप्टर छोड़ेंगे तो आगे के चैप्टर में आपको और कठिनाइंया आएंगी।
-संबंध और फलन से 10 अंक का सवाल हल करने के लिए विशेष रूप से परिभाषा को समझकर संबंधित प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
-तकनीक के इस युग में मोबाइल का उपयोग पढ़ाई में भी कर सकते हैं।
-अभ्यास करते समय कोई टॉपिक न समझ में आए तो यू-ट्यूब की मदद ले सकते हैं।
-हमेशा अपने सॉल्यूशन को साफ-सुथरा रखें ताकि भ्रम की स्थिति न बने।
-कलन इकाई का संपूर्ण अध्ययन करें। इसमें से 44 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें