फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत के सदस्यों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्युत मजदूर पंचायत उप्र के जनपदीय शाखा के बैनर तले बृहस्पतिवार को सिविल लाइन स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने 14 सूत्रीय मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अवर अभियंता श्रीराम बाबू राय को बिना नोटिस के निलंबन कर दिया गया है। वहीं, समस्याओं पर पूर्व में किए गए समझौता के अनुसार समय से निस्तारण न किए जाने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने मांग की कि समस्याओं का समाधान एवं निलंबन को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने चेताया कि संघर्ष तेज किया जाएगा। कहा कि जब तक हमलोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाएगा, संगठन संघर्ष करता रहेगा। धरना सभा में गजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, रणधीर सिंह, नगीना राम, रतन वर्मा, अरविंद भारती, असगर अली, राम अवध, सुरेश, बेचू, बब्लू, मदन, शिवकुमार चौबे, अशोक यादव, संतोष याद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें