फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर से भागे प्रेमी युगल ने गंगा में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की सीमा में उतराया मिला शव, पुलिस कर रही प्रेमी युगल के शव का दावा
विज्ञापन

किशोरी के मामा ने शव को पहचानने से किया इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। जनपद की सीमा से लगे बिहार की सीमा में गंगा नदी में युवक और किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शव बैरिया थाना क्षेत्र से भागे प्रेमी युगल का है। पुलिस का भी ऐसा ही दावा है। वहीं किशोरी के शव को रिश्तेदार अपना मानने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस का दावा है कि शव को जानबूझ कर नहीं पहचाना जा रहा है। मुख्य परिजन सामने नहीं आ रहे हैं।
गंगा उस पार बैरिया थाना क्षेत्र के ही नौरंगा गांव निवासी अवसाद (20) पुत्र मोहम्मद आलम तिवारी के मिल्की में अपने बुआ के घर पढ़ाई करता था। एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को मुहर्रम के दिन बहला-फुसलाकर ले भागा। काफी तलाश के बाद किशोरी के पिता ने अवसाद के खिलाफ बैरिया थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। मंगलवार को शाम चार बजे के लगभग दो शव बिहार की सीमा में जेवइनिया के गंगा में उतराया दिखा। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों के अनुसार दोनों के शव की पहचान की और उनके शव को गंगा से बाहर निकलवाया। दोनों के परिजनों ने इसकी सूचना बैरिया पुलिस को दी। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव वालों के अनुसार, अवसाद और किशोरी दोनों शादी करना चाहते थे। इसलिए दोनों घर से भाग गए थे। परिजनों ने विरोध पर दोनों ने अपने को एक दूसरे से बांधकर गंगा में कूद गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि युवती के मामा ने मौके पर पहुंचकर उक्त किशोरी को पहचानने से इंकार कर दिया। किशोरी के पिता या भाई मौके पर नहीं पहुंचे। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने कहा कि किशोरी को जानबूझकर उसके मामा पहचानने से इंकार कर रहे हैं। किशोरी वही है जो 29 जुलाई को गायब हुई थी। मामले में आज ही भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ ने कहा कि शव की पहचान कराई जाएगी। अगर नहीं पहचानेंगे तो डीएनए जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें