फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शुरू हुई जेएनसीयू में प्रवेश प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक निदेशक डाॅ. पुष्पा मिश्रा ने बताया कि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में एमकाम., बीएससी कृषि, एमएससी. कृषि हार्टीकल्चर व एग्रोनॉमी विषयों में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त शेष बचे सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया एक से आठ अगस्त तक संचालित की जायेगी। वे विद्यार्थी जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा है, वे किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 04.00 बजे के मध्य सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ विवि परिसर में काउंसिलिंग कराने के लिए आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी अकादमिक भवन पर उपस्थित होना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें