फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पाठ लगे आसान, उन्हें पहले पढ़ें, नहीं बढ़ेगा तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। ऐसे में छात्रों के पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है। छात्र-छात्रा शिक्षकों को फोन कर तैयारी से जुड़े टिप्स ले रहे हैं। जीआईसी, बलिया के शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खॉ ने बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ खास टिप्स दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो पाठ आसान लगते हैं, उन्हें सबसे पहले पढ़ें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और तनाव नहीं होगा। इसके लिए छात्र-छात्रा मॉडल पेपर की मदद भी ले सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर सभी पेपर अपलोड हैं। उन्होंने बताया कि मान लीजिए आपको तीन से चार पाठ तैयार करने हैं और यह सभी आसान हैं तो सबसे पहले वह पाठ तैयार करें, जिससे परीक्षा में सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन

प्वाइंट बनाकर पढ़ें। इससे रिवीजन में आसानी होती है। खासकर उस समय जब परीक्षा शुरू होने पहले कुछ घंटे का समय बचा हो। विषय से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते समय अगर आपको सारे प्वाइंट याद होंगे तो आसानी से उत्तर दे सकते हैं। ऐसे में उत्तर को प्वाइंट बनाकर पढ़ना चाहिए।
कई बार घबराहट की वजह से छात्र-छात्रा ठीक से पढ़ाई और तैयारी नहीं कर पाते हैं। परीक्षा के तनाव में याद करने की शक्ति और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। इस समय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें और जितना हो सके तनाव को पास न भटकने दें तो तैयारी अच्छी तरह से होगी। साथ ही रिवीजन करते रहें। लगातार रिवीजन करने से परीक्षा के समय की चिंता को दूर करने में मदद मिलती है। किताब पढ़ते समय बीच में कुछ समय का अंतर भी रखें।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी के लिए एक रूटीन बनाना जरूरी है। छात्रों को एक ऐसा शेड्यूल बनाना चाहिए, जो उनके शरीर और दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद कर सके। पढ़ाई के साथ खेल, नींद और खाने का टाइम भी तय करें। सिलेबस के अनुसार परीक्षा की तैयारी करें। सिलेबस को समय पर पूरा करना बहुत जरूरी है। ताकि आखिरी समय में रिवीजन का समय मिल सके। कुछ मिलाकर छात्रों को समझना चाहिए कि वह क्या पढ़ रहे हैं और उन्हें क्या जानकारी चाहिए।
कुछ छात्र किताब देखकर ही तनाव में आ जाते हैं। इससे बचने के लिए वह खेल, कला व संगीत जैसी चीजों से जुड़ कर सकारात्मक बने रह सकते हैं। इससे दिमाग भी शांत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें