बलिया। राजकीय, निजी एवं अनुदानित पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं के एक मौका और देते हुए प्रवेश की तिथि अब 10 मई तक बढ़ा दी गई है। वेबसाइट www.jeecup.admis-sions.nic.in पर विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में हाईस्कूल, इंटर के छात्र-छात्राओं के विभिन्न कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। जिले में दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज समेत कुल 11 पॉलिटेक्निक संस्थान संचालित है। इनमें एक एडेड, एक पीपीपी और सात निजी पॉलिटेक्निक कॉलेज शामिल है, जहां 4093 सीटें हैं। इनमें डिप्लोमा कोर्स के लिए सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा, मैकेनिकल ऑटो इंजीनियरिंग, मैकेनिकल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, पीजीडीसीए, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग व ड्रोन टेक्नोलॉजी कोर्स भी संचालित हैं, जिनमें 600 सीटें आगामी सत्र के लिए उपलब्ध हैं।
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में डिप्लोमा कोर्स के लिए इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस आदि पाठ्यक्रम चल रहे हैं। इसके अलावा, फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, पीजीडीसीए, डाटा साइंस एवं मशीन लर्निंग कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। दो राजकीय पॉलिटक्निक कॉलेज में 445 सीटें इस नए सत्र में प्रवेश के लिए उपलब्ध हैं।
000
पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए पहले अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी। छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए एक अवसर देने के लिए अब अंतिम तिथि 10 मई हो गई है। इसमें विद्यार्थी वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इं. विजय सिन्हा, प्रधानाचार्य टाउन पॉलिटेक्निक कॉलेज, बलिया।
-