फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में बच्चों ने मनवाया लोहा

Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ नरहीं के खेल मैदान पर शनिवार को किया गया। खेल का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि बब्बन राय एवं खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन


 
प्राथमिक स्तरीय 50 मीटर दौड़ में बालक चंदन, बालिका नीलम अव्वल आए। इसी प्रकार सौ मीटर दौड़ में अभिजीत एवं साधना, 200 मीटर दौड़ में रीतेश कुमार एवं सीमा अव्वल आए। लंबी कूद में जिउत यादव अव्वल रहे। जूनियर स्तरीय दौड़ में सौ मीटर में बालक प्रिंस कुमार एवं बालिका सपना अव्वल रही।


वहीं 200 मीटर दौड़ में बालक धर्मेंद्र कुमार एवं बालिका सुमन, 400 मीटर बालक दौड़ में रवींद्र व बालिका अनामिका अव्वल रही। वहीं लंबी कूद बालक में धर्मेंद्र व बालिका में जूंही यादव अव्वल रही। ऊंची कूद में बालक में धर्मेंद्र कुमार एवं बालिका में सपना अव्वल रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि बब्बन राय एवं खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें