फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पहुंची खुफिया टीम, सूदखोरों की खंगाल रही कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। असलहा व्यापारी आत्महत्या मामले में आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। आरोपियों की ओर से अवैध रूप से अर्जित की गई अवैध संपत्ति, आपराधिक इतिहास की जांच अंदरखाने चल रही है।
विज्ञापन

दिल्ली व लखनऊ की तीन सदस्यीय खुफिया टीम आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुटी है। मंगलवार को टीम ने गोपनीय तरीके से तहसील, निबंधन कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में फाइलों को खंगाला। शहर के कई मोहल्ले में काफी सक्रिय रही। सभी की रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। उसे सीधे गृह मंत्रालय को सौंपेंगे।
सत्ता के नजदीकी लोगों व जनप्रतिनिधि के अनुसार आत्महत्या मामले में नामजद मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी या हाजिर होने के बावजूद भी कार्रवाई तय है। यही कारण है कि कल तक बैनर व पोस्टरों में साथ रहने वाले लोग भी चुप्पी साधे हैं और बचाव में नहीं दिख रहे हैं। व्यापारी नंदलाल गुप्ता ने फेसबुक लाइव वीडियो के अंतिम शब्द में मोदी और योगी से न्याय की गुहार लगाई और आत्महत्या कर ली। घटना को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। उन्हीं के निर्देशों पर कार्रवाई चल रही है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद इनके अवैध साम्राज्य पर बड़ी कार्रवाई की अंदेशा है।
विज्ञापन

प्रशासन के अल्टीमेटम का आज अंतिम दिन
जिला प्रशासन ने नामजद आरोपी अजय सिंह सिंघाल, पूना सिंह, शैलेंद्र सिंह और हनुमान सिंह सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इसका समय बुधवार को खत्म हो रहा है। पूना सिंह के आवास में रहने वाले किराएदार प्रशासन की चेतावनी के बाद घर खाली कर बगल के कालोनियों में शिफ्ट हो रहे हैं। सिंघाल नगर में रहने वाले लोग जमीन व मकान की पत्रावली के लिए तहसील व नगरपालिका कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
सूदखोरों की कुंडली खंगाली जा रही है। प्रशासनिक और राजनीतिक गठजोड़ की भी जांच हो रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बावजूद कार्रवाई चलती रहेगी। आरोपियों के पुराने मुकदमे की फाइलों की खोज चल रही है। बड़ी कार्रवाई तय है। - दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें