फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कार्यालय का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Mon, 18 Jan 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त आरपी गोस्वामी ने जनपद भ्रमण के पहले दिन कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लिपिकों से कार्यों के संबंध में जानकारी ली और लापरवाहों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन



अपने दो दिवसीय भ्रमण के पहले दिन मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों की जांच पड़ताल की। सबसे पहले वह संयुक्त कार्यालय में गए और राजस्व सहायक से कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली।

 इस दौरान मंडलायुक्त ने अनुपालन आख्या देर से भेजे जाने पर नाराजगी जताई। राजस्व सहायक द्वितीय के यहां एक मामले में कार्यवाई समय से नहीं करने पर निलंबन की चेतावनी दी। उन्होंने राजस्व अभिलेखाकार के निरीक्षण के दौरान एक बस्ते को खुलवाकर उसकी जांच की और पुराने रिकार्ड को बाहर करने को कहा।
विज्ञापन


साथ ही पत्रावलियों का बेहतर तरीके से रख-रखाव का भी निर्देश दिया। इस दौरान डीएम शरद कुमार सिंह, एडीएम केपी सिंह, सीआरओ बी.राम, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सभी एसडीएम साथ रहे।

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक करके राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी के कार्य खराब मिलने पर आयुक्त ने चेतावनी दी और राजस्व सहायक को भी कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा। उन्होंने निर्धारित समय पर निरीक्षण करने का निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें