फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पर छठ पूजा का असर

Tue, 17 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दूसरे दिन मंगलवार को भी विकास खंड नगरा, रसड़ा, सीयर और चिलकहर ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन किया गया। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन किया गया।
विज्ञापन



इस दौरान ब्लाकों पर प्रत्याशियों के समर्थकों से पूरे दिन गहमागहमी रही। छठ पूजा के कारण प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों की कुछ कमी जरूर देखने को मिली। उधर सुरक्षा के मद्देनजर ब्लाकों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस मौजूद रही।


विकास खंड रसड़ा के आरओ नरेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में 75 ग्राम प्रधान पद के लिए 263 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं 953 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 845 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।
विज्ञापन



विकास खंड सीयर में आरओ नंदजी गुप्ता के नेतृत्व में 96 ग्राम प्रधान पद के लिए 327 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं 1160 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 798 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।


विकास खंड नगरा में आरओ बृजेश सिंह के नेतृत्व में 97 ग्राम प्रधान पद के लिए 419 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों ने नामांकन किया।  वहीं 1243 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 908 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।


विकास खंड चिलकहर में आरओ सुभाष कुमार के नेतृत्व में 66 ग्राम प्रधान पद के लिए 580 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें महिला 123 तथा पुरुष 118 हैं। वहीं 838 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 388 ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें