फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीजन का सबसे गर्म दिन, तापमान पहुंचा 42.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में चार दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।सुबह 10 बजे ही तीखी धूप और गर्म हवा से लोग परेशान नजर आए। शाम 5 बजे तक तीखी धूप रही। मुख्य सड़क व बाजारों में सन्नाटा रहा। धूप के कारण टंकी का पानी उबल गया। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं व श्रमिकों को हुई। गर्मी व लू से बचने के लिए लोग बाजारों में सत्तू की लस्सी, खीरा, ककरी, नारियल पानी, कोल्ड ड्रिक्स, शरबत आदि का सेवन करते नजर आए। लोग सिर और चेहरा ढक कर बाहर निकले।
विज्ञापन

दिनभर होती रही ट्रिपिंग
भीषण गर्मी के बीच शहर सहित ग्रामीण इलाके में दिन भर ट्रिपिंग हुई। सुबह से ही कई इलाकों में बिजली गुल रही। कुछ इलाकों में अघोषित बिजली कटौती भी हुई। सुखपुरा में दिन से रात तक ट्रिपिंग होती रही। बिजली विभाग ने लाइन सुधार कार्य के नाम पर कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। शहर क्षेत्र के मालगोदाम रोड, बहेरी, सिविल लाइन क्षेत्र जगदीशपुर व बिशुनीपुर में एक-एक घंटे पर बिजली कटौती होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें