फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णाक्षरों में दर्ज है बलिया का इतिहास : दयाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित तिरंगा यात्रा को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह शामिल हुए। नारायणी स्थित कैंप कार्यालय से निकली यात्रा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुद बाइक चलाते हुए रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने हेलमेट पहन रखी थी।
विज्ञापन

रैली भाजयुमो के उपाध्यक्ष व यात्रा के संयोजक अभिषेक सिंह सूरज के नेतृत्व में निकली गई। इसमें 500 की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर शहर का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा जापलिनगंज, नया चौक, शहीद पार्क, टीडी कॉलेज, कुंवर सिंह से होकर कदम चौराहा स्थित मंगल पांडेय की प्रतिमा पर आकर संपन्न हुआ। इस दौरान शहीद पार्क चौक में लोगों ने अमर सेनानियों को नमन किया। मंत्री ने कहा कि काकोरी कांड के शताब्दी वर्ष में पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कहा कि देश की आजादी में सबसे पहले बलिया 1942 में आज़ाद हुआ था, जिससे इस बागी जिले का इतिहास आज भी स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल, घनश्याम दास जौहरी, धर्मेंद्र सिंह, गुड्डू राय, संजय मिश्रा, पीयूष चौबे, विश्वजीत तिवारी, रिंकू दुबे, दीनबंधु मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें