फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले में 21.1 एमएम हुई बारिश अभी दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बीते तीन दिनों से बारिश हो रही है। हालांकि बृहस्पतिवार को कम बारिश हुई। कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हुई। 21.1 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन तक मौसम इसी प्रकार से रहने का अनुमान है। बारिश से अब तालाब व गड्ढों में पानी दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। 10.30 बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के निचले इलाके में पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, किसान बारिश को वरदान मान रहे हैं। उनका कहना है कि धान की रोपाई अब हो जाएगी। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन कुछ देर में ही बादलों ने घेर लिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.2 व न्यूनतम 26.50 सेल्सियस दर्ज किया गया। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि शनिवार तक मौसम इसी तरह का रहेगा। कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
बारिश से डीएम आवास मार्ग पर गिरा पेड़, आठ घंटे बाधित रही बिजली सप्लाई: शहर के सिविल लाइन स्थित डीएम आवास मार्ग पर बृहस्पतिवार को दोपहर में बारिश के बीच मेन लाइन पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत कर्मियों के काफी प्रयास के बाद आठ बजे के आसपास आपूर्ति चालू हो सकी। इससे सिविल लाइन के लगभग 6 मोहल्लों बिजली गुल रही। इसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान रहे।दोपहर लगभग 12 बजे हुई तेज बारिश के बीच विशाल पेड़ 11 हजार की मेन लाइन पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने तार संग खंभे आदि भी क्षतिग्रस्त हो गए। अधिशासी अभियंता इं. नरेश प्रकाश की देखरेख में पेड़ को हटाया गया। उसके बाद विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी। बताया कि पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई हुई थी। जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति चालू गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें