नगर के एक होटल में प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर विमल पाठक का फूल मालाओं से स्वागत करते संगठन के पदाधिकारी
पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत नगवां के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक का मनोनयन मंडल अध्यक्ष के रूप में किए जाने पर उनका स्वागत किया। नगर के एक निजी होटल में प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। संगठन के प्रदेश महासचिव त्रिलोकी पांडेय ने कहा कि विमल पाठक के मनोनयन से प्रधान संघ तीनों जनपदों बलिया, आजमगढ़ व मऊ में सुदृढ, सक्रिय एवं संघर्षशील बनेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश्वर गिरी ने कहा कि विमल पाठक सेना में रहकर नैतिकता का पाठ पढ़ा है। सतीश सिंह, देवेंद्र सिंह, कृपाशंकर तिवारी, मदन सिंह, बिट्टू मिश्र, नफीस, मोहन दूबे आदि रहे। संचालन घनश्याम पांडेय ने किया।