मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 43वां जन्मदिवस नगर स्थित सपा कार्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया और कहा कि युवा सीएम ने उत्तर प्रदेश में विकास को गति दी। इस मौके पर अखिलेश के दीर्घायु होने की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने सूबे के मुखिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में प्रदेश के साथ ही साथ जिले का भी चहुंमुखी विकास हो रहा है। टीडी कालेज के प्रांगण में पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर चंदन यादव, पूर्व महामंत्री ऋषिकेश पांडेय, धर्मवीर सिंह, संतोष सिंह, दुर्गेश दूबे, सोनू यादव, धनजी यादव, संगम यादव, बंटी ओझा, विक्रम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, पूर्वमंत्री स्व. पंडित विक्रमादित्य पांडेय के चंद्रशेखर नगर स्थित आवास पर सूबे के मुखिया अखिलेश यादव का 43वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाते हुए दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर प्रेमचंद्र मिश्रा, रंगनाथ पांडेय, प्रिंस दूबे, अमित चौबे, श्रीप्रकाश शुक्ला, अमित पांडेय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, डा. भगवान, अनिल ओझा आदि मौजूद रहे।
रसड़ा संवाददाता के अनुसार: नगर पालिका परिषद के कार्यालय में केक काटा गया। पालिका अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने सूबे के मुखिया को बधाई दी। इस मौके पर विनोद सोनी, बृजेश त्रिपाठी, प्रमोद त्रिपाठी, गुलजार अहमद, मंजूर अहमद, कमलेश यादव, संजय, हरेराम सिंह, जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। गड़वार संवाददाता के अनुसार सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा।
इस मौके पर जितेंद्र यादव, गंगासागर, बुचन खां, रामनारायण यादव, रामजी सिंह, दीपन राजभर आदि मौजूद रहे। बांसडीह संवाददाता के अनुसार बड़ी बाजार स्थित रौनियार सदन में उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए केक काटा। इस मौके पर विजय कुमार गुल्लर, मनोज साहू, संतोष गुप्ता, राजेश गुप्ता, लोकनाथ गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैरिया संवाददाता के मुताबिक कसबा स्थित डाकबंगला के प्रांगण में अखिलेश यादव का जन्मदिन मना।
उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह ने केक काटा। इस मौके पर तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, उमेश यादव, मंटू कुंवर, वीरेंद्र यादव, मुन्ना अंचल, विजय यादव, अरविंद सिंह सेगर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता रामप्रताप यादव संचालन अजब नारायण सिंह ने किया।