फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोविंद चौधरी का किया भव्य स्वागत

Sat, 07 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को हुई। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और मुख्य अतिथि रामगोविंद  चौधरी का  भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री ने उपस्थित बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं से क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी जिताने की अपील की। कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


बैठक को जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से ही जिले में सपा के बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों की जीत हुई है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन



बैठक में विधायक गोरख पासवान, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्त, राजमंगल यादव, आद्याशंकर यादव, चंद्रशेखर सिंह, मनोज सिंह, मनोरमा सिंह, उमाशंकर चौधरी, विजय शंकर यादव, संजय यादव, रीतेश मिश्र,  मिथिलेश सिंह, दिनेश यादव, मदन राय आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें