फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नपा के आरआई के खिलाफ शासन ने बैठाई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरपालिका की ओर से वर्ष 2021 में ददरी मेले के मीना बाजार में दुकानों से हुई आय को राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह की ओर से जमा नहीं करने का मामला फिर चर्चा में है। इस संबंध में शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर निकाय निदेशालय की उपनिदेशक रश्मि सिंह ने 17 दिसंबर को जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को पत्र भेजकर अनियमितता की जांच कराने और आख्या शासन को देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने 27 दिसंबर को पत्र जारी कर प्रभारी अधिकारी निकाय/सीआरओ अनिल अग्निहोत्री को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। सीआरओ अनिल अग्निहोत्री ने नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कहा कि जवाब नहीं पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष अजय कुमार ने 19 जून 2022 को नगर निकाय अनुभाग, लखनऊ के निदेशक को पत्र लिख कर अवगत कराया था कि नगर पालिका परिषद के राजस्व निरीक्षक अभिषेक सिंह को वर्ष 2021 में ददरी मेले के बीच की दुकानों का प्रभारी नियुक्त किया गया था। आरोप है कि अभिषेक सिंह ने अनियमितता की है। आरआई को तीन मार्च 2022 को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में आयोजित ददरी मेले की दुकानों से हुई आय में अनियमितता करने के मामले में जांच की जा रही है। - अनिल अग्निहोत्री, सीआरओ/प्रभारी अधिकारी, नगर निकाय बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें