फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रसड़ा सहित तीन सीएचसी पर लगेगी डिजिटल एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की कवायद जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों रसड़ा, सीयर व सिकन्दरपुर पर डिजिटल एक्स-रे मशीन लगेगी। मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। मरीजों को जांच के लिए जिला मुख्यालय या निजी जांच केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। वह लगातार सीएचसी का निरीक्षण कर संसाधन व व्यवस्थाएं बढ़ाने में लगे हुए है। लापरवाह चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों पर नकेल कसी जा रही है। बिना कार्य के सीएचसी पीएचसी पर वर्षो से जमे दो दर्जन से ऊपर नर्स व एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का स्थानांतरण उनके निर्देश पर हो चुका है।
शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ डा. जयंत कुमार भी प्रयासरत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा, सीयर व सिकन्दरपुर में मरीजों की संख्या देखते हुए डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाने की कवायद चल रही है। मशीन की खरीदारी हो चुकी है। ये मशीन बिजली न रहने पर कम खर्च में जनरेटर पर भी चलेगी। अभी यहां पुरानी मशीन से काम होता था। जांच रिपोर्ट सही न होने के कारण चिकित्सकों का इलाज में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

डिजीटल जांच कराने के लिए मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर तीन सौ से पांच सौ रुपया खर्च करना पड़ता था या 35 से 60 किमी की यात्रा कर बलिया मुख्यालय आकर जांच करानी पड़ती थी। तीनों सीएचसी पर मशीन लगने के बाद काफी मरीज लाभान्वित होंगे। इन केंद्रों पर खून जांच सहित अन्य जांच के संसाधन बढ़ाने की भी प्रकिया चल रही है। इस बाबत सीएमओ डा. जयंत कुमार ने कहा कि तीन सीएचसी पर जल्द ही डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई जाएगी। शासन की ओर मशीन की खरीद कर ली गई है। मशीन लगने के बाद मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें