फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डेढ़ दशक बाद फिर शुरू होगा चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का फव्वारा

विज्ञापन
जेएनसीयू परिसर में खराब पड़ा फव्वारा।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में करीब डेढ़ दशक से बंद पड़े फव्वारे के फिर से चालू होने की उम्मीद जगी है। विवि के सुंदरीकरण की पहल के तहत फव्वारे की मरम्मत कर उसे दोबारा शुरू कराने की तैयारी है। इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब उपकरणों और अन्य जरूरी सामान की जांच की है। उनकी सूची तैयार होने के बाद मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। इस पर करीब 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। देश के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति और सम्मान में विशाल फव्वारा तैयार किया गया था। बसंतपुर स्थित परिसर में लंबे समय से बंद फव्वारा परिसर की पहचान के तौर पर जाना जाता है। इसे एशिया का सबसे बड़ा फव्वारा भी बताया जाता है। हालांकि, वर्ष 2019 के बाद लगातार तीन वर्ष तक बाढ़ के कारण लंबे समय तक परिसर में जलभराव रहने से फव्वारे की स्थिति और खराब होने के कारण इसकी उपयोगिता खत्म हो गई थी। पानी में डूबे रहने से पाइप, नोजल और मोटर समेत कई उपकरण खराब हो गए।

कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला के पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्व पीएम जन नायक चंद्रशेखर के नाम के विश्वविद्यालय के सुदंरीकण व व्यवस्था का विस्तार करने के क्रम में उन्होंने इंजीनियरों की टीम बुलाई जो फव्वारे की तकनीकी स्थिति का जायजा लिया है। खराब उपकरणों और जरूरी सामानों की सूची तैयार होने के बाद मरम्मत का काम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि परिसर के सुंदरीकरण और विकास कार्यों को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी प्रयासरत है। उनसे बातचीत के दौरान लंबे समय से बंद पड़े फव्वारे की समस्या भी रखी गई। मंत्री जी ने इसे मरम्मत कराकर चालू कराने के लिए सहमति दी थी। इसके बाद से फव्वारे को शुरू कराने की दिशा में पहल की जा रही है। -

भारत के 100 वें रामसर स्थल, संरक्षण और पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ी

बलिया। शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर बसंतपुर विश्वविद्यालय के पास में जय प्रकाश नारायण पक्षी विहार प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता का अनमोल खजाना है। सुरहा ताल के नाम से प्रसिद्ध यह प्राकृतिक झील सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का बसेरा बन जाती है। पूर्व पीएम चन्द्रशेखर के अथक प्रयास से 1991 में इसे पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था। पांच जून 2026 को इसे भारत के 100 वें रामसर स्थल के रूप में वैश्विक पहचान मिली। इससे संरक्षण और पर्यटन विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं। साइबेरिया और मध्य एशिया से आने वाले पक्षियों की चहचहाहट यहां के वातावरण को जीवंत कर देती है। करीब 34 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला यह जलाशय में सरकारी आर्द्रभूमि पोर्टल के अनुसार यहां 221 प्रजातियों के पौधे, 66 प्रजातियों की मछलियां और 54 प्रजातियों के जल पक्षी दर्ज हैं। यह ताल आसपास के गांवों में खेती और मत्स्य पालन के लिए भी महत्वपूर्ण है। वर्षा के दौरान इसका जलक्षेत्र बढ़कर करीब 34 वर्ग किलोमीटर तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें