फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख में चाकू घोंप कर दिया एक आंख से अंधा!

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मारपीट में युवक की आंख में चाकू घोंपकर उसे एक आंख से अंधा कर दिया गया। पुलिस अभी इस इंतजार में है कि एम्स से मेडिकल रिपोर्ट आए तो मामले में धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाए। जबकि परिजनों का कहना हैै कि घटना के बाद पुलिस राजनीतिक दबाव में मुकदमा ही नहीं दर्ज कर रही थी। बाद में जब सीओ के यहां मामला पहुंचा तो पुलिस ने केस तो दर्ज किया, लेकिन उचित धारा नहीं लगाया गया। मामले में सीओ बैरिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, अब मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर में विगत रविवार को हुई मारपीट में गणेश तिवारी 35 वर्ष पुत्र परमात्मानन्द तिवारी की आंख में चाकू घोंप दिया गया। उसे तत्काल रेवती पीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी डॉक्टर ने आंख की रौशनी खत्म होने की आशंका जताते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे वाराणसी की बजाय एम्स दिल्ली लेकर चले गए। वहां बीते बृहस्पतिवार को डॉक्टरों ने गणेश की आंख का ऑपरेशन किया। परिजनों के अनुसार एम्स के चिकित्सकों का कहना है कि गणेश के आंख से खून आना बंद नही हो रहा था, इसलिए आपरेशन किया गया है। आंख की रोशनी लौटेगी यह कहना मुश्किल है। गौरतलब हो कि मामले में रेवती थाने में परमात्मा नन्द तिवारी की तहरीर के आधार पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ बलवा, रास्ते से खींच घर में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी और उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले के अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें