फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कबाड़ की दुकान में लगी आग चार घंटे बाद बुझी, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। कस्बे में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से कबाड़ की दुकान जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटों प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सुखपुरा चट्टी पर रात को दुकानों बंद कर दुकानदार घर चले गए गए थे। उसी दौरान अचानक राजन चौहान की कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कबाड़ में आग पकड़ने के बाद और बढ़ती गई। आग पास के बस्ती व आसपास के दुकानों को जद में न ले ले इसको लेकर दुकानदार समान खाली करने लगे। सूचना पर मौके पर दमकल की चार गाड़ियां पहुंची, दमकमल कर्मियों ने चार घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार राजन चौहान ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें