बेल्थरारोड नगर क्षेत्र के 28 मस्जिदों व ईदगाहों में हजारों लोगों ने पूरी अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की
मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहे और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण करते रहे। क्षेत्र के तिरनई खिजिरपुर, इनामीपुर, उभांव, बांसपार बहोरवां, बिठुआ आदि ग्रामों का भ्रमण कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
रेवती नगर तथा क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में सोमवार को मुस्लिम बंधुओं ने ईद के अवसर पर अकीदत के साथ नमाज अदा की
नगर एवं आसपास के गांवों में ईद के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाहों तथा मस्जिदों में निर्धारित समय पर जुट कर नमाज अदा किया। रेवती दहताल के पश्चिमी किनारे पर स्थित ईदगाह पर जहां नमाज अदा की गई। वहीं थाना के पास की मस्जिद में तथा परसिया के ईदगाह पर पहुंचे लोगों को मौलानाओं ने नमाज पढ़वाया।
उधर रामपुर, मूनछपरा, गायघाट की मस्जिदों में भी जुटे मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा किया। नमाज के पश्चात मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दिया। नगर पंचायत के द्वारा मस्जिदों तथा ईदगाहों के समीप तथा उधर जाने वाले रास्तों की साफ सफाई कराई गई थी। नमाज स्थलों के बाहर पुलिस मुस्तैद रही।
सिकंदरपुर नगर के बेल्थरा मार्ग में स्थित शाही ईदगाह व मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की
शाही जमा मस्जिद के इमाम कारी फिरोज अख्तर ने बताया कि ईदगाह में पूरे उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा की गई और इमाम साहब द्वारा पूरे मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ की गई। इस दौरान चैयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने ईद की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा, तहसीलदार प्रवीण सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव, राजेश भारती, थानाध्यक्ष सिकंदरपुर विकास चंद्र पांडेय, चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश तिवारी आदि गश्त करते रहे।
नगरा ईद की नमाज मुस्लिम बंधुओं ने सोमवार को नगर के पचफेड़वा स्थित ईदगाह पर अदा की
सुबह से ही ईदगाह पर मुस्लिम बन्धुओं की भीड़ बढ़ने लगी। ईदगाह पर सबकी सलामती की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे से गले मिल कर मुबारकबाद दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
इस दौरान एसडीएम सजंय कुशवाहा तथा थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक तड़के सुबह से ही सुरक्षा व शांति व्यवस्था में फोर्स संग मुस्तैद रहे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर, नफ़ीस हासमी,काशीनाथ जायसवाल,प्रह्लाद सिंह,शारिक अनवर, मुजाहिद अंसारी,सफीक,खुदी पठान,पप्पू अंसारी,मुंशी यादव सभासद,मुमताज, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बांसडीह क्षेत्र के ईदगाह, मस्जिदों में मुस्लिम लोग नमाज पढ़कर पूरे विश्व में शांति और अमन की दुआ किए। सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी, कोतवाल संजय सिंह, उपनिरीक्षक नीरज यादव सहित पुलिस फोर्स सुबह से ही धार्मिक स्थलों पर मौजूद रहे। मुबारकवाद देने वालों में चेयरमैन सुनील कुमार सिंह, राहुल सिंह, पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र बहादुर सिंह चुन्ना आदि रहे।