फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: परिजनों ने शव लेने और पोस्टमार्टम से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास मधुबनी मौजा निवासी मुकेश यादव (24) ने शनिवार को मऊ जिला जेल में फंदे से लटककर जान दे दी थी। वह पॉक्सो एक्ट में मऊ जिला जेल में बंद था। घटना के दूसरे दिन रविवार को युवक के परिजनों ने शव लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मुकेश को पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा गया था। लेकिन उसने मंदिर में शादी की थी। जिस लड़की से उसने शादी की थी वह बालिग है। लड़की भी अब घर में रहती है। आत्महत्या के दूसरे दिन एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह व एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा रविवार को युवक के घर पहुंचे। शव लेने से युवक की पत्नी व अन्य परिजनों ने मना कर दिया। पुलिस अधिकारी परिवारवालों को मनाने में लगे रहे।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुकेश के मामले में मनमानी की है। परिजन ने मुआवजे की मांग की। एक करोड़ रुपये, दो बीघे जमीन और पत्नी के लिए सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी होने तक पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

इस संबंध में मुकेश की पत्नी ने कहा कि वह बालिग है। एक निजी कालेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर चुकी है। मुकेश यादव के साथ उसने मंदिर में शादी की है। पिता और भाई शादी के लिए राजी नहीं थे। जिद करने पर मुकेश पर मुकदमा दर्ज करा दिया। और उभांव पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकेश की पत्नी ने कहा कि बालिग होने और मर्जी से शादी करने बाद पुलिस ने मुकेश पर पॉक्सो एक्ट लगा दिया। और मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मुकेश को गिरफ्तार करने के बाद पहले बलिया जेल और फिर वहां से मऊ जेल स्थानांतरित किया गया था । मऊ जेल के शौचालय में शनिवार को फंदे से लटककर मुकेश ने आत्महत्या कर ली। घटना के दूसरे दिन देर शाम तक एडीएम, एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी और उभांव इंस्पेक्टर मुकेश की पत्नी, परिजनों को पोस्टमार्टम कराने व शव लेने के लिए बातचीत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें