फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में घुसे युवक के यहां उलाहना देने गए परिजनों को पीटा,

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। घर में घुसे युवक के घर उलाहना देने गए लोगों को युवक ने परिजनों संग पिटाई कर दी। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के टोला फकरू राय गांव निवासी रमेश राजभर के घर बुधवार की देरशाम उसी गांव के पंकज पासवान उसके घर में घुस गया। इसका विरोध करते हुए घरवालों ने उसे दौड़ाया लेकिन वह घर से भाग खड़ा हुआ। सुबह घर में घुसे युवक के घर उलाहना देने के लिए रमेश राजभर अपनी पुत्री व अन्य परिजनों के साथ पंकज पासवान के दरवाजे पर पहुंचा तो पंकज उलाहना देने के कारण काफी नाराज होकर भड़क गया और अपने परिवार के लोगों के साथ उक्त लोगों पर हमला बोल दिया।
इसमें रेनू राजभर (14), रमेश राजभर व उसका भाई बुरी तरह घायल हो गया। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और पीड़ित से तहरीर लेकर पंकज पासवान सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। घायल किशोरी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पंकज पासवान पर ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें