फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कड़ाके की ठंड से लोग कांपे, पारा लुढ़का

विज्ञापन
नगर के रेलवे स्टेशन परिसर में ठंड से निजात पाने के लिए अलाव पर हाथ सेंकते लोग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। लगातार पांचवें दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सुबह में कोहरा छाया रहा और पूरे दिन आसमान में धुंध रहा। शीतलहर के चलते लोग पूरे दिन कांपते रहे। बाजारों में जहां-तहां लोग लकड़ी, टायर आदि जलाकर राहत लेते रहे। बाजारों में रूम हीटर और ब्लोअर की मांग भी अधिक रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री गिरावट होने से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान जहां 18 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम भी लुढ़क कर 05 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

नए वर्ष के पहले दिन से बिगड़ा मौसम का मिजाज अभी तक नहीं सुधर सका है। लगातार पांचवें दिन बृहस्पतिवार को भी धूप नहीं निकलने और चल रही हल्की पछुआ हवा के कारण गलन भरी ठंड रही। कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या भी बेपटरी होने लगी है और कामकाज प्रभावित होने लगे हैं।
शहर से गांव तक लोग ठंड से कांपने को मजबूर हैैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद सरकारी कंबल और अलाव कहीं नहीं दिखते। शहर के बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। सुबह में कोहरा के कारण सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। कोहरा छंटने के बाद भी गलन के कारण घरों से निकलना मुश्किल रहा।
विज्ञापन

उधर, कड़ाके की पड़ रही ठंड से राहत के लिए बाजारों में रूम हीटर और ब्लोअर की मांग काफी अधिक रही। इलेक्ट्रानिक दुकानदार सोएब अहमद ने बताया कि रूम हीटर और ब्लोअर का काफी स्टॉक मंगाया गया था लेकिन पांच दिनों पहले तक बिक्री काफी सुस्त रही। लेकिन अब बिक्री में तेजी आई है। दुकानदार आमिर सुहेल ने बताया कि कड़ाके की ठंड से रूम हीटर और ब्लोअर की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें