फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिखने लगा नौतपा का असर, पारा पहुंचा 40 डिग्री पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में नौतपा का असर दिखने लगा है। उमस भरी गर्मी के बीच परा ऊपर चढ़ते हुए शुक्रवार को 40 डिग्री तक पहुंच गया है। जिसकी अनुभूति 44 डिग्री की हुई, इससे लोग बेहाल रहे। आलम यह रहा कि उमस के चलते दोपहर के समय जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले और दिन में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के बचाव के लिए नारियल पानी, गन्ने व फलों के जूस की मांग बढ़ गई है। वहीं, उमस के चलते किसानों के धान की नर्सरी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


हालांकि बीते सप्ताह मौसम खुशनुमा रहा था और बारिश के चलते लोगोंं को उमस भरी गर्मी से राहत मिली थी। वहीं तापमान 34 व 35 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन नौतपा की शुरुआत के साथ ही तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को सुबह ही कड़क धूप ने दस्तक दी। हालांकि, दोपहर होते-होते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई, लेकिन उमस से कोई राहत नहीं मिली और जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, नौतपा की उमस के चलते दोपहर के समय लोगोंं को 44 डिग्री की गर्मी का अहसास हुआ। उमस के चलते दोपहर के समय बाजार सूने रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम के समय लोग घरोंं से बाहर निकले। जिले में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री दर्ज किया गया।
धान की नर्सरी हो रही प्रभावित : नौतपा के असर के चलते धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। जिन किसानों ने नर्सरी डाल दी है, उसके सूखने का डर सताने लगा है। वहीं अधिकांश किसानोंं ने अभी नर्सरी डाली ही नहीं है। पंदह निवासी किसान प्रभु, रामप्रसाद आदि ने बताया कि वर्तमान समय में उमस इतनी ज्यादा है कि कुछ ही देर में पानी गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर नर्सरी डाली गई तो पानी के गर्म होने से वह गल जाएगी और जमाव कम होगा। इसलिए हम सभी मौसम ठंडा होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम को लेकर अलर्ट हुआ स्वास्थ्य विभाग : तापमान में निरंतर वृद्धि का सिलसिला जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में लू से निपटने की तैयारी पूरी है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद अस्पताल प्रशासन इसको लेकर अलर्ट है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अस्पताल में गर्मी से प्रभावित मरीजों के लिए छह बेड का एसी वार्ड बनाया गया है। सभी वार्डों में कूलर लगाए गए हैं। मरीजों को राहत देने के लिए 24 घंटे आइस पैक उपलब्ध रहेंगे। आपातकालीन दवाओं की भरपूर उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें