फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले प्रतिमाओं के पट, उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के कोटवानारायनपुर में स्थापित किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नवरात्र को लेकर शहर में आस्था और भक्ति का वातावरण है। मां के सज रहे दरबार के बीच हर ओर भक्ति का बयार है। कहीं बंगाल की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है तो कहीं भव्य पंडाल देश के प्रसिद्ध मंदिरों की याद ताजा कर रही है। पुलिस के अनुसार जनपद में 636 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सभी प्रतिमाओं के पट रविवार को खोल दिए गए। पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।
विज्ञापन

शहर में 26 स्थानों चित्तू पांडेय चौराहा, कासिम बाजार, लोहापट्टी, गुदरी बाजार, गड़हा मोहल्ला, जापलिनगंज, भृगुआश्रम, सतनी सराय, कासिमपुर, बेदुआ बंधी, ,चमन सिंह बाग रोड, जगदीशपुर, एससी कालेज पास, कलक्ट्रेट कालोनी, गांधीनगर, मिड्ढी, आवास विकास आदि में प्रतिमाओं के पट शाम को खुल गए। देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजन स्थलों पर आकर्षक लाईट आर्कषण का केन्द्र बनी है। बेल्थरारोड नगरीय क्षेत्र में 20 समेत उभांव थाना क्षेत्र में कुल 58 स्थानों पर पूजा पंडाल सजाए गए हैं। मानस मंदिर बालसंघ दुर्गा पूजा समिति का बाबा केदारनाथ धाम की आकृति का पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह पंडाल 50 फीट लंबा, 50 फीट ऊंचा और 20 फीट चौड़ा बनाया गया है। मानस मंदिर, हर-हर महादेव दुर्गा पूजा समिति, यंग क्लब, श्री श्री सिंहवाहिनी दुर्गा पूजा समिति, लोहा पट्टी, यूनाइटेड क्लब, अमर ज्योति क्लब, शास्त्री नगर, नवदुर्गा क्लब त्रिमुहानी, बस स्टेशन, सिविल लाइंस, इंडियन क्लब की ओर से आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें