फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इलेक्टि्रकल एंड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जनपदीय इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नलकूप खंड द्वितीय कार्यालय परिसर में मंगलवार को धरना दिया। जिसमें संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता किया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने कहा कि सदस्यों की लंबित सेवा संबंधी समस्याओं के निस्तारण में विभाग की कोई रुचि नहीं है। इसके फलस्वरुप जूनियर इंजीनियर के स्थाईकरण वरिष्ठता सूची का प्रकाशन वर्ष 2024- 2025 एवं 2025-2026 की रिक्तियों के सापेक्ष जूनियर इंजीनियर से सहायक अभियंता के पद प्रोन्नति अब तक नहीं किया गया। सेवानिवृत्त सदस्यों के देयकों का भुगतान, जूनियर इंजीनियर्स के मध्य कार्यों का समान वितरण, निष्प्रयोज्य टी एंड पी का निस्तारण करने सहित अन्य मांगे शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें