फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डिपो को मिलीं दो एसी बसें, दीपावली और छठ में चलेंगी दिल्ली व लखनऊ

विज्ञापन
रोडवेज को मिली नई बस।संवाद
विज्ञापन
बलिया। दीपावली व छठ पर्व पर यात्रियों को लखनऊ व दिल्ली से घर आने में सहूलियत होगी। परिवहन निगम की तरफ से जिले में दो नई एसी बसें मिली है। शनिवार को लखनऊ से दोनों बड़ी एसी बसें जीराबस्ती वर्कशाप में पहुंच गई। निगम इन दोनों बसों को त्योहार में यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ व दिल्ली चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

इससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। बलिया डिपो में 88 बसें हैं। इनमें 30 अनुबंधित व 58 निगम की बसें हैं। दो नई एसी बसों के पहुंचने के बाद निगम में बसों की संख्या 60 व कुल 90 हो जाएगी। निगम की तरफ से दिल्ली व लखनऊ के लिए दो एसी बसों का संचालन होता था। दो और होने से अब इसकी संख्या चार हो जाएगी। रेलवे में टिकट कंफर्म न होने से अधिकांश लोग रोडवेज बसों का सहारा लेते है। एआरएम प्रेम चंद ने बताया कि मुख्यालय से दो एसी बसें पहुंच गई है। दिल्ली व लखनऊ चलाए जाने की तैयारी है। इससे दूर-दराज से आने वाले यात्रियों का काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें