फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने छह साल पहले ले किए 6.80 लाख, फिर भी नहीं दी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। राजकीय नलकूप की टूटी हुई बिजली की लाइन, तार और खंभों को ठीक कराने के लिए बिजली विभाग ने नलकूप विभाग से आठ वर्ष पूर्व 6.80 लाख रुपये जमा करा लिए, लेकिन अभी तक बिजली विभाग की ओर से उक्त राजकीय नलकूप की लाइन ठीक नहीं की गई। नलकूप विभाग ने इस संदर्भ में कई रिमाइंडर बिजली विभाग को भेज चुका है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की इस मनमानी से सैकड़ों किसानों का सैकड़ों एकड़ खेत की सिंचाई नहीं हो पा रही है। 152 बीजी राजकीय नलकूप सोनकी भांट का बिजली का खंभा, तार व लाइन एक दशक पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था। बिजली विभाग ने उसे ठीक कराने के लिए नलकूप विभाग से 6.80 लाख रुपये जमा करने का निर्देश दिया था। नलकूप विभाग ने चेक संख्या 459965 के माध्यम से दो अप्रैल सन 2014 को बिजली विभाग को 6.80 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। पैसा जमा कराने के बावजूद बिजली विभाग उक्त नलकूप की लाइन ठीक करने में हीलाहवाली करता रहा है। इस संदर्भ में पिछले नवंबर महीने में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने अधिशासी अभियंता चतुर्थ को निर्देशित किया था कि उक्त राजकीय नलकूप को ठीक किया जाए। बावजूद इसके इस संदर्भ में बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस बाबत पूछने पर अधीक्षण अभियंता विद्युत बलिया ने बताया कि यह प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। दिखाता हूं क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें