फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार्रवाई में विभाग ने लगा दिए 27 दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरूआरबारी। करीब एक माह पूर्व यानी बीते वर्ष 13 दिसंबर को सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक कंपोजिट विद्यालय में सातवीं की छात्रा से शिक्षक जयप्रकाश शर्मा ने छेड़खानी की तो पुलिस ने अगले दिन ही मुकदमा दर्ज कर लिया और कार्रवाई आरंभ कर दी, लेकिन विभाग को आरोपी को निलंबित करने में 27 दिन का समय लगा दिया।
विज्ञापन

इस बीच आरोपी शिक्षक जयप्रकाश शर्मा ने हाईकोर्ट, इलाहाबाद से अंतरिम जमानत हासिल कर लिया। जबकि विभागीय जिम्मेदार जांच का हवाला देकर मामले को उधर में लटकाए रहे। जमानत के आधार पर आरोपी शिक्षक विद्यालय में पढ़ाने भी आता था पीड़िता तथा उसके परिजनों पर मामला वापस लेने का दबाव बनाता रहा, लेकिन विभागीय जिम्मेदार इससे बेपरवाह रहे।
शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के एक कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक जयप्रकाश शर्मा ने विगत दिनों सातवीं की छात्रा के साथ 13 दिसंबर 2024 को छेड़खानी की थी। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने सुखपुरा थाना में 14 दिसंबर 2024 को मामला पंजीकृत कराया था। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह को भी शिक्षक की करतूतों से अवगत कराया था। परिजनों ने बीईओ बेरुआरबारी पर शिक्षक का साथ देने का आरोप भी लगाया। इसकी जांच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के शिक्षा क्षेत्र दुबहड के बीईओ पंकज सिंह को सौंपते हुए 15 दिन के अंदर रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन मामले की जांच होने आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होने में विभागीय जिम्मेदारों ने 27 दिन का समय लगा दिया। हालांकि बीते 10 जनवरी को बीएसए ने बीईओ दुबहड़ की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक जयप्रकाश शर्मा को निलम्बित किया है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी मनियर को 15 दिनों में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाचं रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षक को लिंबित करते हुए मामले की जांच के लिए बीईओ मनियर को जिम्मेदारी दी गई है।
-मनीष कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें