फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2015 10:31 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सभा बुधवार को कोतवाली के सामने हुई। इसमें किसानों की समस्या, बिजली और सड़क समेत चुनाव पर मंत्रणा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालने के साथ तहसील का घेराव भी किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश के सपा सरकार किसानों की हितैषी बनती है लेकिन उसकी नीतियां किसान विरोधी है।
विज्ञापन


कहा कि आपदा राहत चेक वितरण के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। कुछ ही किसानों को मुआवजा दिया गया और आधे से अधिक किसानों को आजतक एक पैसा नहीं मिला। प्रदेश में चारों तरफ चोरी-डकैती, लूट, हत्या, बलात्कार तीन वर्षों में काफी बढ़ गया है।

पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बांसडीह विधानसभा को शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों के लिए नहरों में पानी नहीं है। धान की फसल सूखने के कगार पर है लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा है। बांसडीह में अभी तक राहत चेक का वितरण नहीं किया गया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी को कई बार पहले के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि प्रदेश में जंगलराज है। विधानसभा के अधिकतर संपर्क मार्गों की हालत दयनीय है। सीबी मिश्र ने कांग्रेस सरकार के किए गए कार्यों को उपस्थित जनसमूह को बताया तथा पूर्व की सरकार की आलोचना की।

रोशन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के नौकरशाह स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति के नाम पर व्यापक धांधली कर रहे हैं। अधिकारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मनमाने तरीके से बिना रोस्टर के बिजली आपूर्ति की खानापूर्ति करते हैं।

कहा कि अगर जनता के हितों का ध्यान अगर सपा सरकार नहीं करती है तो हर मोर्चे पर विफल अखिलेश सरकार को राज्यपाल बर्खास्त कर दें। इस मौके पर उषा सिंह, हरकिंदर सिंह, जय प्रकाश तिवारी, तारकेश्वर पांडेय, मिंटू पांडेय, अवनीश पांडेय, शमशूल हक आदि लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा
विज्ञापन

ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें