जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के बाद मतगणना के लिए 17 ब्लाक के गणना स्थलों पर 163 न्याय पंचायतों के लिए 326 टेबल बनाए गए हैं।
जरा भी गड़बड़ी न हो पाए, इसके लिए सीसी कैमरे लगाए गए हैं, जो कि हर गतिविधि को कैद करेंगे। साथ ही मतगणना स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। कुल 1433 पदों के लिए 10243 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।
अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज पर शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शरद कुमार सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने बताया कि मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएससी के जवान तैनात रहेंगे। बताया कि जीत के बाद कोई भी विजय जुलूस नहीं निकालेगा।
साथ ही भीड़ मतगणना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर रहेगी। कोई भी एजेंट मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल नहीं ले जाएगा और धुम्रपान वर्जित रहेगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी और हिंदी अक्षर के अनुसार ही होगी।