फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत

Sun, 21 Jun 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव नगर स्थित बरईया पोखरा में रविवार को डूबने से दो किशोर दोस्तों की मौत हो गई। एक अन्य को दोस्त ने डूबने से बचा लिया। सभी पोखरे को देखने गए थे। इसी बीच एक को छोड़कर तीन दोस्त स्नान करने लगे। पानी का अंदाजा न होने के चलते गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर निवासी अंकित राय (16) पुत्र अशोक राय और उसका दोस्त राजशेखर सिंह (16) पुत्र सुनील सिंह तथा मिड्ढी निवासी सिद्धार्थ सिंह (17) पुत्र अजय सिंह एक ही बाइक से चितबड़ागांव स्थित बरईया पोखरा देखने पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के मर्ची निवासी अपने दोस्त पियूष तिवारी (16) को भी फोन कर बुलाया। पोखरा देखने के बाद पियूष को छोड़ अन्य ने स्नान करने की बात कही।

 इस पर पियूष ने मना किया। बावजूद तीनों स्नान के लिए बारी-बारी से कूद पड़े। इस दौरान सिद्धार्थ सिंह डूबने लगा। उसे पियूष तिवारी ने किसी प्रकार बचा लिया। इसी बीच राजशेखर और अंकित भी डूबने लगे। पियूष तिवारी और सिद्धार्थ किनारे आकर उनका इंतजार करने लगे लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद इनके घरवालों को सूचना दी। अंकित और राजशेखर के घरवाले घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोखरे से बाहर निकलवाया और अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें