फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास बैजनाथ छपरा गांव के सामने पेड़ पर बुधवार सुबह एक युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता मिला जिससे सनसनी फैल गई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की पहचान करा ली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार सुबह शौच करने निकले ग्रामीणों ने पेड़ पर रस्सी से लटकता युवक का शव देखकर बैरिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सुरेमनपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र दुबे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए और कुछ देर में एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। मृत युवक की जेब से डायरी मिली। डायरी के एक पन्ने पर भीम बशिष्ठनगर प्लाट थाना रेवती अनंता रंजा, अंकित रंजा, स्नेहा, सरिता लिखा हुआ था जबकि दूसरे पन्ने पर जिला सिवान घर सिरसांव, पोस्ट दरौधा लिखा हुआ मिला। तीसरे पन्ने पर लिखा है ‘अनंता मैं जहां तीन पहिया गाड़ी खड़ी होती है भोजाछपरा के पास हूं एक बंगालिन औरत रहती है उसी के पास हू’ आदि कई वाक्य टूटी फूटी भाषा में लिखा था। इसके आधार पर सिवान और बशिष्ठनगर प्लाट के पते को सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र प्रताप दुबे ने ट्रेस किया। रेवती थाने से बशिष्ठनगर प्लाट का पता ट्रेस न होने पर चौकी इंचार्ज ने बिहार राज्य के सिवान जिला अंतर्गत दरौधा थाने को ट्रेस कर मृत युवक की फोटो व्हाट्सऐप पर भेजी, जिससे दरौधा पुलिस की मदद से ग्राम सरसवां निवासी मृत युवक के भाई जयप्रकाश बिंद ने शव की पहचान करते हुए मृत युवक का नाम भीम प्रसाद बिंद पुत्र पारस प्रसाद बिंद ग्राम सरसवां थाना दरौधा जिला सिवान के रूप में पहचान किया। मृत युवक जयप्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई था। एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें