फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चने के खेत में मिला चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव के सिवान में नसीरपुर मठ निवासी एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि नरहीं थाना क्षेत्र के नसीरपुर मठ निवासी कमलेश यादव मुन्ना (47) प्राइवेट सवारी गाड़ी चलाने का काम करता था।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व वह घर से निकला था। इसके बाद कमलेश का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह नारायणपुर गांव के किसान जब खेत घूमने गए तो गांव के बाहर चने के खेत में शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नरही पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी बिन्दू देवी व उसके बेटे बृजेश और छोटू का रोते-रोते हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें