बलिया। राज्य स्तरीय समन्वय जूनियर सब बालक, बालिका एवं राज्य स्तरीय सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिता हेतु जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है।
जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका तैराकी जिला 22 जुलाई, मंडल 23 जुलाई व राज्य स्तरीय 24 से 27 जुलाई तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय वाराणसी में होगा। सीनियर महिला हैंडबॉल एवं बास्केटबाॅल प्रतियोगिता जिला 22 जुलाई, मंडल 25 जुलाई, राज्य स्तरीय 27 से 29 जुलाई तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज पर होगा। सीनियर महिला जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता जिला पर 22 जुलाई, मंडल 25 जुलाई व राज्य स्तरीय 4 से 5 अगस्त तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा में आयोजित किया गया है। सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 22 जुलाई, मंडल 25 जुलाई व राज्य स्तरीय 4 से 6 अगस्त तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा में होगा। चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण-पत्र एवं नगर निगम से प्रदत्त जन्म तिथि प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड के साथ लेकर पहुंचना अनिवार्य है।