फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की जीडीपी शून्य है, सरकार छुपा रही आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। घाघरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार को भ्रमण के दौरान नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। कहा कि मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फादर हो सकते हैं हिंदुस्तान के नहीं। हिंदुस्तान के एक ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी थे जिन्होंने देश को आजाद कराया थो। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी शून्य है लेकिन सरकार आंकड़ों को छुपा रही है। देश मंडी के दौर से गुजर रहा है महंगाई चरम पर है और लोग अच्छे दिन की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि 15 सितंबर को गंगा नदी ने दुबे छपरा रिंग बांध तोड़ दिया जिससे हजारों परिवार बेघर हो गए और सड़क पर शरण लिये हुए हैं। सीएम ने आकर राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री बलिया से आई या कानपुर से शायद पता नहीं होगा। वितरण भले ही हुआ। जानकारी मिली कि राहत सामग्री कानपुर से पैक होकर आ रही है। क्या वह सामान बलिया में उपलब्ध नहीं था। नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि कोई बता सकता है कि उस डब्बे में क्या क्या था। कहा कि धन का दुरुपयोग हो रहा है। बहुत खुशी हुई थी कि बंधा टूटने के 24 घंटा के अंदर सीएम बलिया आ गए थे लेकिन माहौल देखकर बहुत दर्द हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने क्षेत्र के ककरघट्टा, मनियर टुकड़ा नंबर दो, अलासगढ़, नौका गांव, सुल्तानपुर, पर्वतपुर आदि क्षेत्रों में हुए जलभराव और घाघरा के तटवर्तीय क्षेत्रों का दौरा किया। इस मौके पर सपा विधान सभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, रविंद्र सिंह, शिवनरायन राय, कंचन यादव, मणिक लाल, उपेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अवधेश यादव, कौशल पांडेय, अरविंद सिंह मंटू, नंदलाल यादव, मनोज मौर्य, विनय गोंड़, छोटक राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें